लाहौल स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर को हुआ स्वाइन फ्लू

Spread the love

लाहौल स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीते बुधवार रात को तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है और एक दो दिन के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। रवि ठाकुर राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। वही बता दे कि प्रदेश कांग्रेस सचिव प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा से लौटने के बाद से ही रवि ठाकुर की सेहत ठीक नहीं रह रही थी। बीते चार दिनों से तबीयत काफी खराब चल रही थी और जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि स्वाइन फ्लू हो गया है। लिहाजा डॉक्टरों ने तुरंत दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आइसोलेट रहने और पुरी तरह आराम करने को कहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *