मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा में 9 दिन दौरे पर रहेंगे।

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांगड़ा के प्रवास पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोमवार को उनके अगले 9 दिन का कार्यक्रम तय कर दिया है। इस दौरान CM सुक्खू कांगड़ा जिले की जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश में यह रिवायत रही है कि सरकार सर्दियों में ही शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू इस परंपरा को तोड़ते हुए पहली बार गर्मियों में कांगड़ा प्रवास पर जा रहे हैं। वह बखूबी समझते हैं कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जिले की जनता मंत्रिमंडल में कांगड़ा को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलने से मायूस है। इसलिए जनता को साधने के लिए मुख्यमंत्री अगले कुछ दिन कांगड़ा में रुकेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *